Thursday, February 28, 2013

सच्चा गुरू पाना कितना आसान ? The hundred


सत्य सामने होता है लेकिन आदमी उसे देख नहीं पाता। उसकी आंखों पर हठ और  अहंकार का पर्दा पड़ा रहता है। ऐसे लोगों के लिए डा. माइकल एच. हार्ट एक बेहतरीन मिसाल हैं। वह एक ईसाई परिवार में जन्मे। उन्होंने दुनिया को प्रभावित करने वाले 100 सबसे बड़े व्यक्तियों का अध्ययन किया और उन्होंने यह अध्ययन अपने  पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर किया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें सच नज़र आ गया। उन्होंने इन 100 महान हस्तियों में सबसे पहले नंबर पर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद साहब स. को रखा। मशहूर अमेरिकी डाक्टर माइकल हार्ट (Michael H. Hart) ने अपनी किताब में लिखा है कि 
‘आप इतिहास के अकेले इंसान हैं जो इन्तिहाई हद तक कामयाब रहे, मज़हबी सतह पर भी और दुनियावी सतह पर भी‘,
He was the only man in history who was supremly successful on both the religious and secular levels.
जो लोग सच्चे गुरू की खोज में हैं। उनके लिए यह पुस्तक विशेष रूप से सहायक है। उनकी यह पुस्तक पीडीएफ़ फ़ाइल के रूप में ऑनलाइन भी उपलब्ध है। लिंक यह है-
The 100 -Michael Hart.pdf


सच्चा गुरू अपने कर्मों से पहचाना जाता है। बस मन में कोई हठ और दुराग्रह न हो।

No comments: